Bhojpuri Song: 'बेलना' गाना के रिलीज होते ही Social Media पर मचाया धूम, Mahi के एक्सप्रेशन व Neha की आवाज को फैंस ने खूब पसंद किया

Bhojpuri Song, Bhojpuri Song Belna, Neha Raj Singer, Bhojpuri Singer Neha Raj, Belna, Mahi Shrivastava

भोजपुरी Bhojpuri सिनेमा को लेकर लोगों के बीच फिल्मों के गानों को लेकर दीवानगी साफ नजर देखी जा सकती है। हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस सिंगर नेहा राज का नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। इसमें अभिनेत्री माही श्रीवास्तव नजर आईं हैं।

नेहा राज और माही श्रीवास्तव के नए गाने का नाम ‘बेलना’ है। इस गाने ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। ‘बेलना’ को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। गाने को नेहा ने अपनी आवाज दी है और इसे माही श्रीवास्तव पर फिल्माया गया है। माही की अदाओं पर उनके चाहने वाले फिदा होते नजर आ रहे हैं। गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चौनल पर अपलोड किया गया है।

गाने में दिखाया गया है कि माही अपने पति से रूठ जाती हैं। और अपने पिया से शिकायत करते हुए कहती हैं कि देत बानी रोटी तो मांगेले भात हो, हमरेल से प्यार से न करेले बात हो, टाइम पर होठ लाली न अइबे, राजा अपना कनिया पे, पांच-पांच सौ के नोट धारके आइल बड़ा नचनिया के। गाने में माही अपने पिया से लड़ती नजर आ रही हैं। दोनों की तीखी नोकझोंक को खूब केमेस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है।

इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक की लोग तारीफ कर रहे हैं। गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है। म्यूजिक की बात करें तो वह विक्की वॉक्सदिया ने दिया है। कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिट पंकज साव और डीआई रोहित ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!