Gorakhpur। स्थानीय महानगर स्थित सेंट एंड्रयूज कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में रसायन परिषद के बैनर तले ‘रसायन विज्ञान में कैरियर संभावनाएं’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
आईआईटी इंदौर से आए वरिष्ठ प्रोफेसर रजनीश मिश्रा द्वारा एम0एस0सी0 रसायन विज्ञान तथा शोध छात्र-छात्राओं के मध्य रसायन विज्ञान में कैरियर संभावनाएं विषय पर संवाद स्थापित किया गया। उन्होंने भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न तरह के फेलोशिप स्कॉलरशिप तथा अनुसंधान में संभावनाओं को छात्र-छात्राओं के मध्य बताया। उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी परिवार में एकल बच्चा है तो उसके लिए भी भारत सरकार द्वारा शोध के लिए फैलोशिप का प्रावधान है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर ओ0पी0 पांडेय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को अपनी जिज्ञासाओं तथा करियर के उपयुक्त अवसर तलाश में कारगर सिद्ध होती हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के रसायन विज्ञान विभाग के वर्तमान अध्यक्ष प्रोफेसर यू0एन0 त्रिपाठी ने कहा कि डॉ रजनीश मिश्रा इसी गोरखपुर की धरती से पढ़कर रसायन विज्ञान की दुनिया में एक विशिष्ट वैज्ञानिक के रूप में जाने जाते हैं। उनके सानिध्य में छात्र निश्चय ही अपने करियर को नई दिशा देने में सक्षम होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर एस0डी0 राजकुमार ने कहा कि रसायन विज्ञान विभाग हमेशा ही छात्रों के चौमुखी विकास के लिए देश भर के प्रसिद्ध विषय विशेषज्ञों तथा वैज्ञानिकों को विभाग में आमंत्रित करता रहा है। मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि छात्रों को आज अपने करियर में एक नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम का संचालन रसायन परिषद के सचिव प्रोफेसर जे0के0 पांडेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रसायन परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर राशीद तनवीर ने किया। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रोफेसर एस0डी0 शर्मा, प्रोफेसर सुभाष पी0डी0, मुख्य नियंता प्रोफेसर सी0पी0 गुप्ता, प्रोफेसर अमित मसीह, प्रोफेसर रोहित श्रीवास्तव, शिवांगी श्रीवास्तव, चंद्रेश गुप्ता, येनोस ज्वाय सहित एम0एस0सी0 के छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।


